रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने बस्तर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रदेश में प्रगति से भी जेपी नड्डा को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।