24.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमगरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त, 400 किलो की खेप के...

गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त, 400 किलो की खेप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार; बड़े नेटवर्क का खुलासा

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 400 किलो गांजा जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की रात NH-130C स्थित खुटगांव चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे नारंगी रंग के आयशर वाहन को रोका गया। वाहन की छत पर काले तिरपाल के नीचे संदिग्ध पैकेट मिले। जांच करने पर करीब 400 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में वाहन सवार संतोष अनंता मोहिते और सुमित सुभाष थोड़वे ने बताया कि उनके आगे एक ग्लैमर मोटरसाइकिल चल रही थी, जिस पर दो लोग रास्ता दिखा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर पंकज अनंता मोहिते और जलंधर खम्हारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस टीम ओडिशा के कालाहांडी जिले तक पहुंची, जहां से गांजा सप्लाई करने वाले विनोद दिसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से गांजे के लेन-देन से जुड़े 5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने कार्रवाई में 400 किलो गांजा, करीब 20 लाख रुपये कीमत का आयशर वाहन, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories