22.8 C
Raipur
Saturday, October 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़सावन के अंतिम सोमवार पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, रायपुर में 12...

सावन के अंतिम सोमवार पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, रायपुर में 12 सेमी वर्षा; अगले दो दिन बरसात के आसार

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर तेज बारिश हुई। रायपुर शहर में 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा छोटेडोंगर में 18 सेमी दर्ज की गई। इसके अलावा अंतागढ़ और बास्तानार में 16-16 सेमी, चलगली, माकड़ी, बड़े बचेली, दौरा कोचली और नारायणपुर में 13-13 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धूप जरूर निकली, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी लगातार बनी हुई है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

सोमवार को मॉनसून रहा सक्रिय

बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसमी सब-डिवीजन में अब तक वर्षा सामान्य के आसपास बनी हुई है, हालांकि 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories