22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई राहत में बढ़ोतरी; 7वें वेतनमान में...

पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई राहत में बढ़ोतरी; 7वें वेतनमान में 58% और 6वें में 257%

Date:

Related stories

नगरीय निकायों के पेंशनरों को महंगाई राहत में बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। अब सातवें वेतनमान के पेंशनरों को 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने इस संबंध में मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को पत्र जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि की गई है। इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनधारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।

इस फैसले से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories