22.4 C
Raipur
Saturday, October 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM भूपेश...

ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे के के चंद्रवंशी के घर पहुंची टीम

Date:

Related stories

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे के के चंद्रवंशी के घर जांच के लिए पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से केके चंद्राकर के घर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई।

फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories