25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का गांजा जब्त; 2 ट्रकों...

रायपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का गांजा जब्त; 2 ट्रकों से 700 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर भखारा थाना क्षेत्र के पुराने धमतरी रोड पर घेराबंदी कर दो ट्रकों को जब्त किया, जिनमें करीब 700 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक आंध्र प्रदेश पासिंग हैं और ऊपर से लोहे से भरे हुए थे। ट्रकों के जरिए गांजे को महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी थी। DRI की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

करोड़ों रुपये के करीब बताई जा रही कीमत

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब करोड़ों रुपये बताई जा रही है। DRI की टीम आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories