रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ रायपुर जिला द्वारा जीई रोड स्थित नालंदा परिसर के हनुमान मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई और 1100 दीपक जलाए गए।
कार्यक्रम के दौरान कमल फूल और ‘नमो’ की आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। दीपोत्सव में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, रायपुर पश्चिम विधानसभा संयोजक ओंकार बैस, स्थानीय पार्षद आनंद अग्रवाल, तात्यापारा मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी, भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविरल, सुमन मूथा, डीडी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी आरके राय और रायपुर जिला संयोजक राहुल हरितवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ रायपुर जिला की पूरी कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।