28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बदरा, 3 दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बदरा, 3 दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। शुक्रवार को दिनभर गर्मी और उमस के बाद रायपुर में शाम को तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम ठंडा हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार को राजनांदगांव में प्रदेश का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

अंडमान सागर में बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से समुद्र से प्रदेश की ओर नमी का प्रवाह बढ़ेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

शुक्रवार को रायपुर में सुबह तेज धूप रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम के समय नमी बढ़ने के साथ घने बादल बने और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा।

अगले दो-तीन दिन कई इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

बारिश का दौर बढ़ने से प्रदेश में तापमान में कुछ कमी आने और दिनभर की गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सभी जिलों में बारिश की तीव्रता एक जैसी नहीं रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें तो कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories