28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्टेटकॉन-2026 में CM साय, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट...

स्टेटकॉन-2026 में CM साय, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका

Date:

Related stories

रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित CREDAI छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में कहा कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की अहम भूमिका होगी। उन्होंने आधुनिक शहरों, गुणवत्तापूर्ण आवास और मजबूत अधोसंरचना पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव को जोड़कर विकसित किया जा रहा स्टेट कैपिटल रीजन प्रदेश के विकास का नया ग्रोथ इंजन बनेगा। इससे आवास, उद्योग, व्यापार, परिवहन और सेवा क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित होंगी।

साय ने बताया कि नई औद्योगिक विकास नीति के बाद छत्तीसगढ़ को करीब 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं सुशासन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए सरकार ने 400 से अधिक सुधार किए हैं और कई प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया गया है।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और नागरिक अनुकूल बनाया जा रहा है। तकनीक आधारित सुधारों के साथ महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories