28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित; दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक...

रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित; दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Date:

Related stories

दुर्ग । रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात का दबाव कम करने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

राजनांदगांव से रायपुर: अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

बालोद से रायपुर: अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर: अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के लिए: उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें।

पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories