28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी...

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, CM साय ने की सतर्क रहने की अपील

Date:

Related stories

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश

रायपुर । प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी भी तरह का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें, सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories