28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बस्तर में नदियां उफान पर, रायपुर में...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बस्तर में नदियां उफान पर, रायपुर में 11 सेमी बारिश; 27 सितंबर से राहत के आसार

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 27 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में करीब 110 मिलीमीटर यानी 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

खारून नदी का जल स्तर बढ

रायपुर में खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर करीब 4 फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद एक युवक जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश करता नजर आया। लोगों से अपील है कि ऐसी गलती न करें और पानी के तेज बहाव वाले पुलों को पार करने से बचें।

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

डिप्रेशन के असर से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण अंदरूनी ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। IMD के अनुसार यह सिस्टम 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में आगे बढ़ सकता है और इसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होकर अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

बस्तर में सबसे ज्यादा बारिश

बारिश का सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग में देखने को मिला। जगदलपुर में 25 सेंटीमीटर, लोहंडीगुड़ा में 23 सेंटीमीटर, जबकि बास्तानार और नानगुर में 22-22 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। भानपुरी और मर्दापाल में 21-21 सेंटीमीटर तथा तोकापाल और माकड़ी में 20-20 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा बस्तर, केशकाल में 19-19 सेंटीमीटर, बड़े बचेली में 18 सेंटीमीटर और देवभोग में 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई है।

आज इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

27 सितंबर से बारिश में कमी के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसके फैलाव में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories