29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस का पतन सुनिश्चित, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे...

कांग्रेस का पतन सुनिश्चित, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे विपक्ष: संतोष पाण्डेय

Date:

Related stories

कांग्रेस का पतन सुनिश्चित, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे विपक्ष: संतोष पाण्डेय

रायपुर। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में ‘चले हुए कारतूसों में बारूद भरने’ और ‘अनगाइडेड मिसाइल’ जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि सुखदेव भगत आखिर किस खेमे को कंट्रोल करने आए हैं।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पाण्डेय ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा खो चुकी है और चुनाव-दर-चुनाव हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है।

पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा चुनाव आयोग के घेराव की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त और संवैधानिक संस्था है। उन्होंने दावा किया कि नए चुनाव आयुक्तों के आने के बाद विपक्ष की ओर से किसी गड़बड़ी का ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़ी अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जैसे कदमों के जरिए मृत व्यक्तियों के नाम और अवैध रूप से रह रहे लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया कर रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी फॉर्म-6 और ईवीएम से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई थी, जहां उसकी याचिकाएं खारिज हुईं। कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर तंज कसते हुए पाण्डेय ने कहा कि केले को कार्बाइड से पकाने की कोशिश की जाए तो वह टिकाऊ नहीं होता। इसी तरह कांग्रेस अपने नेतृत्व को देश या विदेश में रीलॉन्च करे, जनता उसकी असलियत जानती है।

पाण्डेय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस जनहित का मुद्दा नहीं बचा है और इसी वजह से वह बार-बार आरोप लगाकर खुद को हास्यास्पद बना रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories