23.4 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeदेश-विदेशभारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी...

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार क्रिकेट का चैंपियन बना भारत

Date:

Related stories

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। इससे पहले 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी इस संस्करण में गोल्ड मेडल जीत चुकी है, जिससे भारत ने क्रिकेट में डबल गोल्ड हासिल किया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories