22.6 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर पहुंची टीम इंडिया, स्मृति मंधाना की कप्तानी में महिला टी-20 सीरीज...

रायपुर पहुंची टीम इंडिया, स्मृति मंधाना की कप्तानी में महिला टी-20 सीरीज की तैयारी तेज; 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

Date:

Related stories

नवा रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में होंगे तीन अंतरराष्ट्रीय मैच, सुरक्षा से लेकर पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं तक की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। भारतीय महिला टीम रायपुर पहुंच चुकी है, जबकि टीम की कमान नई पूर्णकालिक कप्तान स्मृति मंधाना संभालेंगी।

सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 7 बजे से शुरू होने निर्धारित हैं।

स्टेडियम में क्या-क्या तैयारियां?

मैचों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, खेल विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के बीच समन्वय किया जा रहा है। दर्शकों की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्टेडियम परिसर और पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, ई-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और अस्पतालों से समन्वय की योजना बनाई गई है। आपातकालीन आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

12 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट

दर्शकों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपये रखी गई है। तीनों मैचों के लिए सीरीज टिकट 499 रुपये और दो मैचों का कॉम्बो टिकट 350 रुपये में उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। एक बार में अधिकतम छह टिकट खरीदे जा सकेंगे।

स्मृति मंधाना के नेतृत्व पर नजर

भारतीय महिला टीम के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि स्मृति मंधाना पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रही हैं। टीम में शेफाली वर्मा उपकप्तान होंगी, जबकि हरमनप्रीत कौर सहित कई अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

रायपुर में लगातार तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। अब सभी की नजरें पहले मुकाबले और दोनों टीमों की तैयारियों पर टिकी हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories