20.1 C
Raipur
Saturday, November 28, 2026
HomeUncategorizedछत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज, मधुबाला गिरी...

छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज, मधुबाला गिरी के खिलाफ BNS की धारा 352 और 196 में मामला

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया वीडियो को लेकर जताई गई आपत्ति; गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक और धमकीपूर्ण टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर विधानसभा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 196 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का आरोप है कि वीडियो में मधुबाला गिरी ने छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में समाज को जाहिल, गंवार और अनपढ़ कहने के साथ ही धमकीपूर्ण भाषा का भी प्रयोग किया गया है। इससे छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे शिकायतकर्ता उषा श्रीवास ने फेसबुक पर मधुबाला गिरी की आईडी से एक वीडियो देखा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद वीडियो को लेकर अन्य लोगों ने भी आपत्ति जताई और इसे समाज का अपमान बताया।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से थाना विधानसभा में दिए गए आवेदन में संबंधित फेसबुक और इंस्टाग्राम लिंक के साथ डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने और संबंधित महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई थी।फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिकायत में उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी महिला का पक्ष सामने आना बाकी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories