22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइम25 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, बालोद में...

25 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, बालोद में सनसनी

Date:

Related stories

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला और युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना रविवार सुबह उस समय सामने आई जब खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संतोषी यादव (लगभग 40 वर्ष) और थलेश खरांशु (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के निवासी थे। महिला विवाहित थी और उसका एक 19 वर्षीय बेटा भी है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दोनों के बीच संबंध की भी आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories