रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुलेमान कुरैशी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।