28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़भंडारा सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों...

भंडारा सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

Date:

Related stories

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक जताया है। हादसे में कई लोगों की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार तड़के भंडारा जिले के लाखनी तहसील में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार, रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो की आयशर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है।

मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है और महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारियों की टीम भंडारा रवाना

मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों की टीम घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories