25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeदेश-विदेशपुतला दहन के दौरान झुलसीं BJP विधायक, हाल जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश...

पुतला दहन के दौरान झुलसीं BJP विधायक, हाल जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

लखनऊ । राजनीति में तीखे आरोप-प्रत्यारोप आम बात हैं, लेकिन इस बार एक अलग तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लखनऊ के Medanta Hospital पहुंचकर भाजपा विधायक Anupama Jaiswal से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
गौरतलब है कि बहराइच में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुपमा जायसवाल हादसे का शिकार हो गई थीं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित प्रदर्शन में पुतला दहन के दौरान अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस बीच, Akhilesh Yadav का अस्पताल पहुंचना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने सियासी मतभेदों से ऊपर उठकर विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
इस घटनाक्रम को राजनीति में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories