26.6 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeक्राइमब्रेकिंग: आरंग के स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, दूर-दूर तक सुनाई दी...

ब्रेकिंग: आरंग के स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, दूर-दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Date:

Related stories

रायपुर/आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई देता रहा।

बॉयलर फटने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के तुरंत बाद प्लांट से आग की लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्लांट के बॉयलर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने और किसी भी संभावित नुकसान को कम करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

बड़े नुकसान की आशंका

हादसे में प्लांट को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्लांट प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

(अपडेट जारी…)

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories