रायपुर। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी है।
एसोसिएशन के मुताबिक, मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 21 सितंबर को सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर हड़ताल शुरू करेंगे। जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है।
