रायपुर ।छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के बाद दोनों नेताओं की नियुक्ति की गई है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से इन नियुक्तियों को संगठन के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर
- 2003: स्मृति ईरानी भाजपा से जुड़ीं और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई।
- 2004: भाजपा महाराष्ट्र युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं।
- 2010: भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं।
- 2011: पहली बार गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं।
- 2014: अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा और केंद्र में मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं।
- 2016: कपड़ा मंत्री का पद संभाला।
- 2017: सूचना एवं प्रसारण मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
- 2019: अमेठी से राहुल गांधी को हराकर लोकसभा पहुंचीं।
- 2024: अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं।

सिद्धार्थ शंभू का राजनीतिक सफर
- 1995 से भाजपा से जुड़े, विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं।
- बिहार भाजपा में तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
- 2025 में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त हुए।
- 2026 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए।