25 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमबंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बवाल, TMC सांसद मिताली बाग की...

बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बवाल, TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमले का आरोप

Date:

Related stories

कोलकाता/अरामबाग: तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी माहौल और गरमा गया। TMC ने भाजपा पर हिंसा और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
TMC सांसद मिताली बाग ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि अरामबाग में चुनाव प्रचार के समय उनकी कार पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी को निशाना बनाया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें व उनके ड्राइवर को चोटें आईं।
पार्टी के मुताबिक, मिताली बाग अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनके काफिले पर हमला किया गया। TMC ने इसे एक निर्वाचित महिला सांसद पर कायरतापूर्ण हमला बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।
वहीं, TMC ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से वह हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। पार्टी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।
हालांकि, इस मामले में भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories