रायपुर। छत्तीसगढ़ की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विधायक के निधन की खबर से भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।