22.4 C
Raipur
Saturday, October 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर,...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर, 10 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने साल 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं का सिलसिला 10 जनवरी से शुरू होकर 19 दिसंबर 2027 तक चलेगा।

कैलेंडर में अलग-अलग विभागों और पाठ्यक्रमों से संबंधित परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रमुख परीक्षाओं में समूह-02 की परीक्षा 10 जनवरी, प्री. बी.एड. की परीक्षा 2 मई, पीईटी की परीक्षा 9 मई और टीईटी की परीक्षा 26 सितंबर 2027 को आयोजित होगी।

प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें

  • 10 जनवरी 2027 – समूह-02 परीक्षा
  • 2 मई 2027 – प्री. बी.एड. परीक्षा
  • 9 मई 2027 – पीईटी परीक्षा
  • 26 सितंबर 2027 – टीईटी परीक्षा
  • 19 दिसंबर 2027 – कैलेंडर में निर्धारित अंतिम परीक्षा

कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए मंडल की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories