25.1 C
Raipur
Monday, August 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य :...

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : CM विष्णु देव साय

Date:

Related stories

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, निवेश से लेकर IGKV पेपर लीक और राहुल गांधी के धरने पर दिया बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के...

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक करीब 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में करीब ₹3.50 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं, जिनसे आने वाले समय में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आम परिवार ऊर्जा उपभोक्ता के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं। सौर ऊर्जा के विस्तार से पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं सोलर वेंडर के रूप में काम कर रही हैं और हितग्राहियों के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिला वेंडरों से संवाद कर उनके कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, वेंडर्स, बैंक अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य और नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories