23.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeछत्तीसगढ़रक्षाबंधन से पहले CM साय की बहनों को सौगात, 25 अगस्त को...

रक्षाबंधन से पहले CM साय की बहनों को सौगात, 25 अगस्त को महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

रक्षाबंधन के अवसर से पहले मुख्यमंत्री साय प्रदेश की बहनों को यह सौगात देंगे। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा और पोषण संबंधी जरूरतों में भी सहायक साबित हो रही है।

इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के साथ-साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिला हितग्राहियों को प्रदान की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि योजना की 31वीं किस्त का भुगतान सितंबर 2026 में किया जाना था, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सितंबर माह की राशि निर्धारित समय से पहले, 25 अगस्त को ही महिलाओं के खातों में अंतरित करने का निर्णय लिया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories