23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: 1 दिसंबर से 200 यूनिट तक...

सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: 1 दिसंबर से 200 यूनिट तक फ्री बिजली, 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए साय सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को और प्रभावी बनाने की घोषणा की है। राज्य सरकार 1 दिसंबर से नई व्यवस्था लागू कर रही है, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध होगी। इस फैसले से प्रदेश के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, जिन घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत 400 यूनिट प्रतिमाह तक है, उन्हें 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल (हाफ बिजली) का लाभ मिलेगा। जबकि 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल पूरी तरह माफ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में रूफटॉप सोलर सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 12,000 से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर घर को सस्ती व निर्बाध बिजली प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, और सोलर प्लांट स्थापना में लगने वाले समय को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए यह नई योजना लागू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से 1 किलोवॉट पर 15 हजार रुपये और 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी जारी रहेगी। यह कदम प्रदेश को हाफ बिजली से फ्री बिजली की दिशा में आगे ले जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories