रायपुर। धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के दोंदे मंडल में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत कांग्रेस कमेटी और बूथ कमेटियों के गठन का शुभारंभ किया गया। यह प्रक्रिया प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपन्न हुई।
ग्राम स्तर पर सर्वसम्मति से अध्यक्षों का मनोनयन किया गया, जिसमें दोंदेखुर्द से दौलत सिंह बंजारे और चंद्रशेखर थवाईत, वहीं मटिया से ताराचंद साहू को ग्रामसभा अध्यक्ष बनाया गया। बूथ स्तर पर भगत सिंह बंजारे, गंगाधर सोनवानी, सुमित्रा साहू और मटिया से सतीश वर्मा को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जनपद सदस्य भगत बंजारे, मंडल अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, मंशा निर्मलकार, रामचंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।