खरौद. छत्तीसगढ़ के काशी कहे जाने वाले खरौद नगर पंचायत के पूर्व पार्षद और माटीपुत्र , बीजेपी के युवा नेता धरम सिदार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
धरम सिदार की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में हृदय यादव (जिला मंत्री), शिवेंद्र प्रताप सिंह (मंडल अध्यक्ष, कोड़ाभाट), गोविन्द यादव (नगर पंचायत अध्यक्ष, खरौद), उत्तम सोनी, सनत साहू (महामंत्री), गोपाल आदित्य (उपाध्यक्ष, कोड़ाभाट), बसंत यादव, महेश्वर यादव (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत खरौद), जनक भारद्वाज, विजय यादव, कैलास दुबे, प्रताप सिंह जांगड़े, प्रखर यादव, राघवेंद्र यादव, रुपेश सोनी, दीनदयाल यादव, पंकज सोनी, देवाशीष निर्मलकर, हरीश गिरी गोस्वामी, विवेन्द्र यादव, राजदीप थवाईत एवं रिंटू द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि धरम सिदार अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।