रायपुर । नया रायपुर के प्रभावित किसान परिवार के द्वारा जल्द ही फिरसे जनआंदोलन करने कि तैयारी होने लगी है, रविवार कि सुबह नया रायपुर के अधिकांश गाँवों मे किसान परिवारों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने अपने लंबित मांगो और जन अधिकार मूलभूत सुविधाओं के लिए गांव गाँव मे बैठक किये। बैठक मे NRDA द्वारा लम्बे समय से काबिज ग्रामीणों को उनके मकान तोड़ने और बेदखली नोटिस जारी करने से ग्रामीणों मे फिरसे आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसे गंभीरता से ग्रामीणों ने लेते हुए गाँवो मे आम सभा का आयोजन कर सरकार और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिरसे जन आंदोलन करने कि फिराक मे है।
नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के कार्य प्रणाली से नाराज है जनप्रतिनिधि और किसान परिवार।
NRDA प्रशासन के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार कि त्वज्जो नहीं दिया जाता है और ना ही किसी कार्य का हिस्सा माना जाता है वर्षो से जनप्रतिनिधि क्षेत्र मे NRDA प्रशासन कि नीतियों कि आलोचना करते हुए अलग अलग विषयों मे अपना विरोध प्रदर्शन करते आ रहें है लेकिन नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।
आंदोलन करने का मुख्य बिंदु •
- NRDA द्वारा ग्रामीणों को दें रहें मकान तोड़ने और बेदखली नोटिस ख़ारिज करने।
- प्रभावित परिवार को सम्पूर्ण बसाहट का स्वामित्व घोषित कर पट्टा आबंट करना।
- किसानों को वार्षिकी राशि 2031 से बढ़ाकर 2050 तक करना ।
- बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना।
- खुली व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध कराना।
- गाँवों मे स्कूल और खेल मैदान हेतु भूमि आरक्षित करना।
- शमशान घाट भूमि को आरक्षित करना।
- वि.डी.पी. प्लाट उपलब्ध कराना।
- सर्वसमाज उपयोग हेतु गाँवों मे 5एकड़ भूमि आरक्षित करना।
- पुनारावास पैकेज, जैसे गंभीर विभिन्न मांगो पर आंदोलन करने कि तैयारी चालू हो गई है।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुजीत घिदौड़े ने बताया कि – रविवार को ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने आम सभा का आयोजन कर गाँव के लोगो को मिले NRDA द्वारा अतिक्रमण के रूप मे मकान बाड़ी को हटाने कि नोटिस को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए ग़ुस्साए ग्रामीणों ने आंदोलन करने का फैसला लिया है अगर आपसी सहमति से बात नहीं सुनी जाएगी तों धरना प्रदर्शन होने से कोई नहीं रोक पायेगा।
श्री घिदौड़े ने कहा है कि, अगर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी मनमानी करती रहेगी तों आने वाले समय सरकार और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
इस बैठक मे– क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पंच, सरपंच धर्मेंद्र पटेल, जनपद सदस्य वीरेंद्र गोलु हिरवानी, पूर्व उपसरपंच रामजी घिदौड़े, शिव कुमार, नई राजधानी किसान कल्याण संघर्ष समिति के सदस्य छबि घिदौड़े, नंदू यदु आशा यदु, गौतम, ओमकार घिदौड़े, भूखन, संजय कुमार, अजय, विनोद, थानेश्वर, सोनू, किसुन राम, महेंद्र यदु, लोकनाथ, कीर्तिभान टंडन, शत्रुन यदु, मंगलू राम साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता गण, ग्राम के व्योवृद्धजन, युवाओं और बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित रहें।