26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमरायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी: जीजा ने दो सालियों पर चलाई...

रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी: जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

पारिवारिक विवाद बना खूनखराबा: जीजा ने सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर
Crime news Raipur : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सर में गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर मौत

मृत युवती की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने उसके माथे पर गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी युवती दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Crime news Raipur: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और घर में मौजूद अपनी दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई और आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस का बयान

Crime news Raipur : डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा है। आरोपी और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories