38.7 C
Raipur
Sunday, June 14, 2026
Homeक्राइमवन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जीवित Pangolin बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में,...

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जीवित Pangolin बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जीवित Pangolin (स्थानीय नाम: साल-खपरी) बरामद किया है। इस दुर्लभ वन्यजीव का वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए तक आंकी जाती है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए टीम ने लगभग एक सप्ताह तक लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया। इसके बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान प्यारेलाल गोपचे और गोखन हलदार के रूप में हुई है, जो बालाघाट और कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि Pangolin एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति है, जिसकी तस्करी वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध है। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
जांच जारी, बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories