29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़गणेश विसर्जन की झांकियों को मिलेगा सम्मान, प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये;...

गणेश विसर्जन की झांकियों को मिलेगा सम्मान, प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये; सभी समितियों को सांत्वना पुरस्कार

Date:

Related stories

रायपुर। धर्म और सनातन परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रायपुर में गणेश विसर्जन की झांकियों को सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ एवं समाजसेवी बसंत अग्रवाल की ओर से झांकी समितियों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

घोषणा के अनुसार प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि विजेता झांकियों के अलावा सभी झांकी समितियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

संत समाज की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य गणेश विसर्जन की झांकियों में शामिल समितियों का उत्साहवर्धन करना और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। अखिल भारतीय संत समिति, शाखा छत्तीसगढ़ ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

महाराज राजीव लोचन जी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि पहल का उद्देश्य केवल नकद पुरस्कार देना नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने वाली झांकी समितियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि शुरू की गई इस परंपरा का निर्वाह अनंत काल तक किया जाएगा।

समाजसेवी बसंत अग्रवाल और संत राजीव लोचन ने इस पहल को लेकर अपनी बात रखी। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे गणेश विसर्जन में शामिल झांकी समितियों का उत्साह बढ़ेगा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories