28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

Date:

Related stories

रायपुर,। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद टाउन हॉल से पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल डेका ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी समेत बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories