सरगांव। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल सरगांव द्वारा बुधवार को भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा ग्राम बदरा ब, रामबोड़, हथकेरा, पेंड्री स और घुठिया पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक जनों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गुरु रविदास जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रथ यात्रा के सरगांव पहुंचने के बाद प्राचीन महामाया मंदिर परिसर में शाम 6 बजे संध्या आरती आयोजित की गई। इसके बाद संत रविदास जी के जीवन, अमृतवाणी और सामाजिक समरसता के विचारों पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सरगांव मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने किया।
मेहर समाज की ओर से प्रदेश संरक्षक रघुनंदन कर्माकर और महंत पंचराम कर्माकर ने संत रविदास जी के विचारों की वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने मानव समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानव गरिमा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने गुरु रविदास जी के विचारों को वर्तमान समय से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख किया।
सरगांव में सामाजिक भवन बनाने की घोषणा
मेहर समाज की मांग पर सरगांव में सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा भी की गई। धरम लाल कौशिक ने कहा कि संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से रथ यात्रा के माध्यम से लाई गई पवित्र माटी को प्रस्तावित सामाजिक भवन की नींव में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने इसे संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ मेहर समाज की ओर से बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश ठाकुर, भाजपा सरगांव मंडल अध्यक्ष पोषण यादव और नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानंद साहू का पुष्पमाला एवं भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। समाज की ओर से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश स्थायी सदस्य नरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक रणजीत सिंह हुरा, मंडल महामंत्री अनिल दुबे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूजा कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता पप्पू हुरा, पार्षद पवन साहू, महेश साहू, मनोज यादव, सविता कौशिक, विधायक प्रतिनिधि तरुण अग्रवाल, एल्डरमैन पंकज वर्मा, गोपाल जुनेजा और छोटू साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं मेहर समाज मुंगेली के जिलाध्यक्ष श्रीधर राकेश सहित रामाधार लहरी, रामफल लहरी, मदन कर्मकार, भीकमचंद रावते, महेंद्र पठारी, रोहित पठारी, हरिशंकर लहरी, मंशाराम पठारी, तोरण कर्माकर, गिरजा लहरी, चंद्रिका पठारी, तारन पठारी, गौरी पठारी, अशोक पठारी, रवि जलबावरे, नीतीश पठारी, कामता पठारी, संजय पठारी, मिथलेश पठारी, सदाराम पठारी, पप्पू दांडेकर, दिनेश पठारी, मुकेश पठारी और मनोज पठारी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
रथ यात्रा का आयोजन गुरु रविदास जी के समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। गांवों में रथ यात्रा के स्वागत से लेकर महामाया मंदिर में संध्या आरती और विचार-विमर्श तक पूरा आयोजन श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बना रहा।