22.8 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव में विराट शिवलिंग का दुग्धाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा...

राजनांदगांव में विराट शिवलिंग का दुग्धाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पाताल भैरवी मंदिर

Date:

Related stories

राजनांदगांव के प्रसिद्ध पाताल भैरवी मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय उत्सव समिति की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजन में मंदिर परिसर स्थित विराट शिवलिंग का भव्य दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

जैसे ही विराट शिवलिंग का दुग्धाभिषेक शुरू हुआ, पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। दूध से भगवान शिव के विराट स्वरूप का अभिषेक होते देख श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भक्तों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और कई श्रद्धालुओं ने इस दिव्य दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

पाताल भैरवी मंदिर राजनांदगांव की प्रमुख धार्मिक पहचान में शामिल है। मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। धार्मिक आयोजन के दौरान दूर-दूर से पहुंचे भक्तों की मौजूदगी से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पाताल भैरवी मंदिर भक्ति की स्वर-लहरियों से गूंजता रहा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories