23.4 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeमनोरंजनहनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 41 दिन में 300...

हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 41 दिन में 300 करोड़ पार; विदेशों में भी शानदार कमाई

Date:

Related stories

नई दिल्ली। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। शुरुआत धीमी रहने के बावजूद फिल्म ने ऐसा रफ्तार पकड़ी कि अब 41 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह आध्यात्मिक फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनाव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है।

41वें दिन भी जारी रहा कमाई का सिलसिला

सैकनिल्क के आंकड़ों के हवाले से आई रिपोर्टों के मुताबिक, 41वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 6 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 237.13 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 280 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों में 41वें दिन फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये जोड़े और ओवरसीज कलेक्शन बढ़कर 20.25 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 300.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।

महज 2 करोड़ का बजट, कमाई ने चौंकाया

‘हनुमान अंश’ की सबसे खास बात इसका बेहद कम बजट है। करीब 2 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की थी। लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई में बाद के हफ्तों में तेजी देखने को मिली। रिपोर्टों के मुताबिक, तीसरे सप्ताह के बाद फिल्म के कारोबार में लगातार उछाल आया और पांचवें सप्ताह में इसकी कमाई ने खास तौर पर रफ्तार पकड़ी।

विदेशों में भी दर्शकों को पसंद आई फिल्म

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों से फिल्म ने अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इससे फिल्म की कुल वैश्विक कमाई 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

तेलुगु में भी रिलीज की तैयारी

फिल्म की सफलता के बाद इसे तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी भी की गई है। हालांकि, ताजा रिपोर्टों के मुताबिक तेलुगु रिलीज को लेकर कुछ अनिश्चितता सामने आई है और प्रस्तावित प्रमोशनल कार्यक्रम में बदलाव की खबर है। इसलिए 18 सितंबर की रिलीज को लेकर अंतिम स्थिति पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा इस मायने में खास है कि फिल्म ने बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट के बिना धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई और कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories