34.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026
Homeक्राइमकांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की...

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर

Date:

Related stories

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुई, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories