25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमओडिशा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत,...

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

राउरकेला। ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर चांदीपोष थाना क्षेत्र के मूषाबिरा के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला यात्री बस और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस भीषण दुर्घटना में बस के दो चालक, एक खलासी और ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल (RGH) और हाइटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गंभीर रूप से घायल 5 से अधिक लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। देर रात बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories