23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमभाभी से अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: सीने में चाकू घोंपा, फिर...

भाभी से अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: सीने में चाकू घोंपा, फिर कर लिया सुसाइड

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

नई दिल्ली। झांसी में सनसनीखेज वारदात: भाभी पर हमला करने के बाद आरोपी ने दी जान, इलाज के दौरान महिला की भी मौत
झांसी, उत्तर प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी ने भी अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महेंद्र ने 28 फरवरी को घर में घुसकर अपनी भाभी माया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उस समय महिला घर के किचन में काम कर रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल माया को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घेराबंदी के दौरान उसने थाने से कुछ दूरी पर जाकर अपनी जान दे दी।

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि महिला का आरोपी के रिश्तेदार धर्मेंद्र के साथ कथित प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories