25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़दही हांडी उत्सव के लिए रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह...

दही हांडी उत्सव के लिए रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा

Date:

Related stories

रायपुर। गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में 5 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में भजन संध्या की प्रस्तुति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लखबीर सिंह लक्खा के आगमन से श्रद्धालुओं और भजन प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। वे 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार इस बार दही हांडी उत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रसिद्ध गायक बी प्राक (B Praak) और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक दही हांडी प्रतियोगिताओं के संगम के बीच शहरवासियों को भव्य आयोजन देखने को मिलेगा।

लखबीर सिंह लक्खा के स्वागत के दौरान प्रकाश माहेश्वरी, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आजाद गुर्जर, संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, वंश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories