32.6 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeखेलरायपुर में IPL का रोमांच: 10 और 13 मई को मुकाबले, 3...

रायपुर में IPL का रोमांच: 10 और 13 मई को मुकाबले, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू

Date:

Related stories

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिन तक छाएगी आमों की बहार, 29 मई से शुरू होगा आम महोत्सव

शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक...

IPL match raipur: रायपुर। राजधानी में एक बार फिर क्रिकेट का उत्साह चरम पर पहुंचने वाला है। 10 और 13 मई को IPL के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।टिकट

केवल Royal Challengers Bangalore (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें, ताकि फर्जी टिकट से बचा जा सके।
दो बड़े मुकाबले, शाम 7:30 बजे से खेल शुरू
पहला मुकाबला 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को Royal Challengers Bangalore और Kolkata Knight Riders के बीच होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

IPL match Raipur update टिकट की कीमत और सुविधा
मैच देखने के लिए सबसे सस्ता टिकट लगभग ₹2000 का होगा। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की विभिन्न श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह है कि प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शकों को खिलाड़ियों को और करीब से देखने का मौका मिलेगा।

इस प्लेटफार्म से shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे

8 मई से शहर में टीमों की एंट्री
IPL match Raipur: जानकारी के मुताबिक RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम मैदान में अभ्यास भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है, जिससे शहर में क्रिकेट का माहौल और गरमा जाएगा।

स्टेडियम में तैयारियां तेज
IPL मुकाबलों को देखते हुए स्टेडियम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद के चलते विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
रायपुर में लंबे समय बाद IPL मैचों का आयोजन हो रहा है, जिससे फैंस में खासा उत्साह है। टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही मैच देखने की उत्सुकता साफ नजर आ रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories