30.7 C
Raipur
Saturday, June 20, 2026
Homeक्राइमजांजगीर चांप: आस्था के नाम पर दरिंदगी: ‘स्वामी निर्मल’ निकला ढोंगी, महिला...

जांजगीर चांप: आस्था के नाम पर दरिंदगी: ‘स्वामी निर्मल’ निकला ढोंगी, महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, हिमाचल से गिरफ्तार

Date:

Related stories

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से आस्था को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘स्वामी निर्मल’ के नाम से पहचान बनाने वाला एक कथित बाबा चमत्कार और इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से दबोचा है।
जानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान गांव पहुंचे इस कथित बाबा के पास एक महिला अपनी शारीरिक परेशानी के इलाज की उम्मीद लेकर पहुंची थी। आरोप है कि बाबा ने महिला को ‘प्रसाद’ के नाम पर नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद उसे अपने साथ बिलासपुर और फिर मध्य प्रदेश के मैहर ले गया। यहां होटल में कई दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया और संपर्क तोड़ दिया, तो आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ था। एसपी निवेदिता पाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस कथित बाबा ने पहले भी इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बनाया हो सकता है।
🔹 पुलिस जांच जारी, अन्य पीड़ितों की भी तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories