23.8 C
Raipur
Wednesday, October 14, 2026
Homeदेश-विदेशजंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक...

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, अजिंक्य शिंदे रिहा

Date:

Related stories

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया गया है।

प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन करने पहुंचे थे नेता

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निर्धारित प्रतिबंधों के बावजूद पहुंचने और बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने CJP के नेताओं और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इनमें सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे भी शामिल थे।

इसके बाद मामले में पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया। CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तीनों को पुलिस स्टेशन स्थित एससीएम के समक्ष पेश किए जाने की संभावना की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि हिरासत के 24 घंटे पूरे होने की समयसीमा नजदीक आ रही है।

रिहाई की मांग कर रही थी CJP

हिरासत में लिए जाने के बाद से ही CJP की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की जा रही थी। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया गया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories