28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की...

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल, पी.पी.एस., प्रोटोकॉल ऑफिसर, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रायपुर समेत अन्य न्यायिक अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिला है। समारोह में न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories