22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeट्रेंडिंगदामाद के लिए 4 लाख की डेढ़ किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पल...

दामाद के लिए 4 लाख की डेढ़ किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पल बना चर्चा का विषय

Date:

Related stories

कोल्हापुर | महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ससुर ने अपने दामाद के स्वागत को यादगार बनाने के लिए खास ‘कोल्हापुरी चप्पल’ बनवाई है। यह कोई साधारण चप्पल नहीं, बल्कि करीब डेढ़ किलो चांदी से तैयार की गई शाही चप्पल है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस खास चप्पल को तैयार करने में कोल्हापुर के एक कारीगर को करीब 8 दिन का समय लगा। शानदार कारीगरी और पारंपरिक डिजाइन से बनी इस चप्पल के लिए कारीगर को 22 हजार रुपए मजदूरी दी गई।
दामाद के लिए तैयार की गई यह अनोखी चांदी की कोल्हापुरी चप्पल अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories