23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमकोरबा ब्रेक: टोल नाका के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार...

कोरबा ब्रेक: टोल नाका के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के फरसवानी टोल नाका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं।बताया जा रहा है कि कार पहले डिवाइडर से टकराकर पलट गई और फिर सड़क किनारे खड़ी कोयला लोड हाइवा से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए चांपा लाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जबकि मोंगरा सोनी और मासूम प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।कार में सवार अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति स्थिर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories