23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़दशगात्र कार्यक्रम में बड़ा हादसा: कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं, एक...

दशगात्र कार्यक्रम में बड़ा हादसा: कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं, एक की हालत बेहद गंभीर

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

बलरामपुर। रामचंद्रपुर विकासखंड के सिलाजु गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सामूहिक भोज की तैयारी के समय प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के समय ग्रामीण भोजन बनाने में लगे हुए थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और कुकर के टुकड़े चारों तरफ फैल गए। हादसे में झुलसी महिलाओं में से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

दूसरी महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल शोक में बदल गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है, जो मामले की जांच कर रहे हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories